1
मुंबई। मशहूर पॉप स्टार Katty Perry कैटी पेरी के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने वाली है। वह अंतरिक्ष में गाना गाने वाली पहली सिंगर बनने वाली हैं।
Katty Perry अंतरिक्ष की सीमा को छूने के लिए एक ऑल-फीमेल ग्रुप में शामिल हुई। वह अरबपति जेफ बेजोस के रॉकेट में 5 महिला सदस्यों के साथ स्पेस में जाएंगी।
‘फायरवर्क’ और ‘कैलिफोर्निया गर्ल्स’ की सिंगर को ‘अमेजन’ के संस्थापक की स्पेस कंपनी ‘ब्लू ओरिजन’ के एक रॉकेट में पृथ्वी की सतह से 100 किलोमीटर से अधिक ऊपर ले जाया जाएगा। यह न्यू शेपर्ड प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसे NS-31 नाम दिया गया है।
Katty Perry के साथ ‘ब्लू ओरिजन’ के मालिक जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज, टीवी प्रजेंटर गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्ममेकर केरियन फ्लिन और नासा की पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट आइशा बोवे भी होंगी।
Katty Perry ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को उस कैप्सूल की एक झलक दिखाई, जो उन्हें और पांच अन्य महिलाओं को अंतरिक्ष में ले जाएगा।