1
मुंबई। आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ क्योंकि अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' का पहला गाना रिलीज़ हो गया है जिसमें तमन्ना भाटिया अपनी अदाओं से जादू चला रही हैं।
हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर लांच के बाद बाद अब 'नशा' नाम का गाना रिलीज़ हो गया है, जो आपकी प्लेलिस्ट पर छा जाएगा। इस गाने में तमन्ना भाटिया जमकर लगाए ठुमके लगगए है और अपने शानदार डांस मूव्स से सबका ध्यान खींचा है।
'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' के बाद तमन्ना ने एक बार फिर अपनी अदाओं से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही है। इस गाने में तमन्ना की खूबसूरती, उनके डांस मूव्स ने दर्शकों मंत्रमुग्ध कर दिया है।
इस गाने को जानी ने लिखा है और जैस्मीन सैंडलस, सचेत टंडन, दिव्या कुमार और सुमनथो मुखर्जी ने इस गाने को गाया है। इसका संगीत व्हाइट नॉइज़ कलेक्टिव्स ने दिया है वहीं पीयूष-शाज़िया ने कोरियोग्राफ किया है।