1
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की एथलीट और बिलासपुर मंडल में तैनात टिकट कलेक्टर-सह-वाणिज्यिक क्लर्क पूजा ने वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल ब्रॉन्ज़ एथलिटिक मीट में महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में रविवार को स्वर्ण पदक जीता है।
यह प्रतियोगिता ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित की गई थी।
SECR के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने सोमवार को पूजा को उनकी जीत पर बधाई दी और कहा कि रेलवे अपने एथलीटों को उच्च श्रेणी की प्रशिक्षण सुविधाएँ और सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पूजा ने एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप और ताइवान ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते हैं।