1
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले की सिमरन पुजारा और सौम्या तिवारी ने दिव्यांग बच्चों के लिए राष्ट्रीय बोशिया प्रतियोगिता के यूनिफाइड सीनियर वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते है।
यह प्रतियोगिता 24 से 28 जुलाई तक बिलासपुर के पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय में स्पेशल ओलंपिक भारत छत्तीसगढ़ और अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित की गई थी।
22 राज्यों के लगभग 250 बौद्धिक रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों, 50 प्रशिक्षकों और 20 रिसोर्स पर्सन ने इसमें भाग लिया था।
अन्य प्रमुख विजेताओं में दिल्ली, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और बिहार के खिलाड़ी शामिल थे।
प्रतियोगिता के दौरान, खिलाड़ियों के लिए स्वास्थ्य जांच, दंत चिकित्सा शिविर और पोषण परामर्श की व्यवस्था की गई थी।